shishu-mandir

Miss Universe- मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू के नाम, 21 साल बाद भारत की वापसी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

देश। आज का दिन भारतीय लोगों के लिए गर्व का दिन है। 21 वर्ष बाद मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत के नाम हुआ है। पंजाब की हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2021 हेतु चुना गया है।

new-modern
gyan-vigyan

बताते चलें कि 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में आयोजित हुआ जिसमें 75 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया था। इस दौरान शीर्ष 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई इसमें से एक भारत की हरनाज संधू भी रहीं।

saraswati-bal-vidya-niketan

21 वर्षीय हरनाज ने इससे पूर्व 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब भी जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में भी प्रतिभाग लिया था।

इससे पूर्व भारत की सुष्मिता सेन तथा लारा दत्ता भी मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।