दुग्ध उत्पादकों ने उठाई समस्याएं,15 दिन का अल्टिमेटम दिया

अल्मोड़ा : दुग्ध उत्पादकों ने एक बैठक कर, दुग्ध मूल्य बढ़ाने,हेड लोड बढ़ाने,पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार,बीमा सेवाओं में सुधार सहित अनेक मागों को लेकर…

Screenshot 2026 05 22 11 02 45 46 7352322957d4404136654ef4adb64504
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

25


अल्मोड़ा : दुग्ध उत्पादकों ने एक बैठक कर, दुग्ध मूल्य बढ़ाने,हेड लोड बढ़ाने,पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार,बीमा सेवाओं में सुधार सहित अनेक मागों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित दुग्ध विकास से जुड़े अनेक अधिकारियों को भेजे।


ज्ञापन में कहा गया है कि महंगाई को देखते हुए दुग्ध क्रय दर घोषणा के अनुसार घोषणा की तिथि से बढ़ाई जाए। समितियों से दूध को सड़क तक पहुंचाने की दर एक रूपये प्रति लीटर प्रति किलोमीटर की जाय क्यों कि वर्तमान दरों में हेड लोडर कार्य करने को तैयार नहीं हैं।


ज्ञापन में पर्वतीय क्षेत्र हेतु दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन एवं सचिव प्रोत्साहन की दरों में वृद्धि की भी मांग की गयी है। समितियों से संग्रहित दूध को दुग्धशाला पहुचते ही जांच एवं तौल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय कहा कि दुग्ध शाला में देर से तौल एवं परिक्षण होने पर दूध खट्टा फटा हो जाने से समितियों को भारी हानि हो रही है।

अल्मोड़ा दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादों की बिक्री में कमी के समाधान हेतु विपणन के कर्मचारियों से केवल विपणन का कार्य लिये जाने की मांग की गयी तथा आवश्यकतानुसार अन्य कर्मचारियों को विपणन के कार्य में लगाये जाने की मांग भी ज्ञापन में की गयी है ।


ज्ञापन में पशु औषधि पूर्व की भांति दुग्ध संघ से ही दुग्ध उत्पादकों की मांग के अनुसार ही क्रय किए जाने की मांग की गयी है । ज्ञापन में दुग्ध संघ में हो रही अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए उनमें तत्काल प्रभाव से सुधार की मांग की गयी है।


ज्ञापन की प्रति दुग्ध विकास मंत्री,जिलाधिकारी अल्मोड़ा, निदेशक डेरी विकास, प्रवंध निदेशक, सहायक निदेशक डेरी विकास, प्रधान प्रवंधक दुग्ध संघ अल्मोड़ा को प्रेषित करते 15 दिन के भीतर मांगों पर कार्यवाही न होने की स्थिति डेरी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी ।


बैठक में गोपाल सिंह बिष्ट ष्ट,दीवान सिंह, राहुल गुणवंत,प्रदीप विष्ट,मनोज खोलिया,भाष्कर खोलिया,पवन कुमार, कमलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply