अल्मोड़ा के इस घर में सहेजकर रखी गई हैं स्वामी विवेकानंद की यादें

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में एक घर ऐसा भी है जहां देश की महान विभूति स्वामी विवेकानंद की यादों को सहेज कर रखा गया है। अल्मोड़ा शहर के खजांची मोहल्ला स्थित लाला बद्री शाह के मकान में यह संग्रह है।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

इस भवन में स्वामी विवेकानंद की खड़ाऊं, लैंप, पंखा, दवात, स्वामी विवेकानंद के द्वारा लाला बद्री शाह को लिखे गए पत्र को संभाल कर रखा गया है, जिनको देखने के लिए लोग भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों तक से यहां पहुंचते हैं।

बताते चलें कि अल्मोडा के लाला बद्री शाह ने स्वामी विवेकानंद को अपने यहां रुकने का न्योता दिया था जिसके बाद सबसे पहले 1890 में स्वामी विवेकानंद यहां आने पर इस भवन में रुके थे। उसके बाद 11 मई, 1897 में वो जब दोबारा अल्मोड़ा आए थे, तब भी वो यहीं ठहरे थे। स्वामी विवेकानंद का अल्मोड़ा से खासा लगाव रहा था।

Joinsub_watsapp