shishu-mandir

किसान संगठनों के भारत बंद को लेकर अल्मोड़ा में हुई बैठक, यह लिया गया निर्णय

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को आहूत भारत बंद को सफल बनाने को लेकर विभिन्न संगठनों की एक बैठक आयोजित की गयी।

saraswati-bal-vidya-niketan


नगरपालिक के सभागार में सामाजिक, राजनीतिक जन संगठनों की आयोजित बैठक में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने का फैसला लिया गया। तीन काले कृषि कानून निरस्त करने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में तबाह होती कृषि को पुनर्जीवित करने, महंगाई, बेरोज़गारी पर रोक लगाने एवं श्रमिक विरोधी श्रम संहिता के मुद्दे भी शामिल रहेंगे।


बैठक में सामाजिक, राजनीतिक,श्रम संगठनों, व्यापारियों, छात्र, युवाओं व आम जनता से आंदोलन को सफल बनाने हेतु 27 सितंबर को प्रातः 9 बजे गांधी पार्क पहुंचने की अपील की गई।, तय किया गया कि इसके बाद पूरे बाज़ार में बंद के आह्वान के साथ मार्च निकाला जाएगा। बैठक में शामिल तमाम संगठनों से जनता के सभी वर्गों से अपने अपने क्षेत्रों में आंदोलन को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि व्यापार मंडल किसानों की मांगों के समर्थन में है लेकिन कोविड काल के व्यापारियों की हालत को देखते हुए सांकेतिक रूप से बाजार बंद कर किसानो के आंदोलन का समर्थन किया जायेगा।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पी. सी. तिवारी, उत्तराखंड लोक वाहिनी के ज़िला अध्यक्ष जगत रौतेला, डॉ. डी. के. कांडपाल, उत्तराखंड क्रांति दल के ज़िलाध्यक्ष शिवराज बनौला, गिरीश नाथ गोस्वामी, सालम समिति के अध्यक्ष व पत्रकार राजेंद्र रावत, भूमि बचाओ संघर्ष समिति चितई के दीवान सिंह पिलख्वाल, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व ज़िला बार एसोशियेशन अल्मोड़ा की उपाध्यक्ष एड. सुनीता पाण्डेय, युवा संवाद के कुणाल तिवारी व अजयमित्र बिष्ट, बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला, उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे, रश्मि, उपपा की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती आनंदी वर्मा, नगर अध्यक्ष श्रीमती हीरा देवी, एड. नारायण राम, सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी किरन आर्या, जगदीश, ललित सिंह बजेती, गिरीश सिंह, श्रीमती अंजू आर्या समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं ने आम जनता, छात्र, युवा, कर्मचारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की। सभा का समापन नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने तथा संचालन उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने किया।