बागेश्वर में इन तिथियों को होगा तहसील दिवस का आयोजन

बागेश्वर। 25 सिंतबर, 2021- अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल ने अवगत कराया है कि जनपद बागेश्वर में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु तहसील दिवस…

बागेश्वर। 25 सिंतबर, 2021- अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल ने अवगत कराया है कि जनपद बागेश्वर में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु तहसील दिवस आयोजित किये जा रहे है। बताया कि प्रत्येक सोमवार को प्रात: 11.00 बजे से आयोजित होने वाले तहसील दिवसों में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया कि दिनांक 27 सिंतबर, 2021 को गरूड, 11 अक्टूबर, काण्डा, 18 अक्टूबर, बागेश्वर, 25 अक्टूबर, कपकोट, 01 नवबंर, 2021 को काफलीगैर, 08 नवबंर, दुगनाकुरी, 15 नवबंर, गरूड, 22 नवबंर, काण्डा, 29 नवबंर, बागेश्वर, 06 दिसम्बर 2021 को कपकोट, 13 दिसम्बर, काफलीगैर, 20 दिसम्बर, दुगनाकुरी तथा 27 दिसम्बर, 2021 को गरूड में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों से उक्त तहसील दिवसों में आवश्यक तैयारियां करने के साथ ही संबंधित तहसील स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उक्तानुसार तहसील दिवसों में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित करने को कहा है।