shishu-mandir

Almora- महिला जनजागृति समिति की सचिव मुक्तिदत्ता की संपत्ति की नीलामी 5 को

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

बकाया ना चुका पाने के कारण महिला जनजागृति समिति की सचिव मुक्ति दत्ता की भूमि की नीलामी 5 अक्टूबर को होगी।


उप जिलाधिकारी सदर गौरव पाण्डेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बहुउद्देशीय वित्त निगम के बकायेदार सुश्री मुक्ति दत्ता सचिव महिला जनजागृति समिति स्नो व्यू स्टेट ग्राम कसारदेवी रोड अल्मोड़ा के विरूद्व जारी वसूली धनराशि रू0 96,45,423.00 (छियानबे लाख पैतीलीस हजार चार सौ तेइस) एवं अन्य अदायगी न किये जाने के कारण कुर्की की स्वीकृति 10 जून को दी जा चुकी है।

उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि बकायेदार के नाम ग्राम माट के 128 मध्ये 0.005 हैक्टेयर (चार मुटठी) भूमि तथा ग्राम बिनसर के खाता खतौनी सं0 01 में 0.358 हैक्टेयर (सत्रह नाली पन्द्रह मुटठी) भूमि को ज0वि0 आकार पत्र 73 व 73 घ जारी कुर्की की स्वीकृति की गयी है।


उपजिलाधिकारी ने बताया कि अचल सम्पत्ति के विक्रय के लिये 1950 ई के उ0प्र0 जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 284 या धारा 286 के अधीन रू0 96,45,423.00 (छियानबे लाख पैतीलीस हजार चार सौ तेइस) एवं अन्य अदायगी न किये जाने के कारण बकायेदार के नाम ग्राम माट के 128 मध्ये 0.005 हैक्टेयर (चार मुटठी) भूमि तथा ग्राम बिनसर के खाता खतौनी सं0 01 में 0.358 हैक्टेयर (सत्रह नाली पन्द्रह मुटठी) भूमि को कुर्क किया गया है और इस कुर्क की गयी भूमि की नीलामी 5 अक्टूबर, 2021 को ग्राम बिन्सर में की जायेगी। कुर्क की गयी भूमि की नीलामी के लिये विक्रय अधिकारी नायब तहसीलदार ग्रामीण अल्मोड़ा को नामित किया गया है।