shishu-mandir

Almora- सावन मेले का आयोजन करेगी महिला कल्याण संस्था

editor1
3 Min Read

अल्मोड़ा। सावन मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को महिला कल्याण संस्था की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें महिला कल्याण संस्था के सदस्यों ने तय किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मेले का आयोजन किया जाएगा। बताया कि इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिसमें खाने व खेलने के अलावा अल्मोड़ा की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

new-modern
gyan-vigyan

बताया गया कि यह कार्यक्रम 27 जुलाई 2022 को मां नंदा देवी मंदिर परिसर में दिन के 1:00 बजे प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में इस बार कुमाऊनी दुल्हन आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतियोगिता नंबर 1- कुमाऊनी दुल्हन सजाओ, इस प्रतियोगिता के अंदर केवल दुल्हन की सुंदरता ही नहीं देखी जाएगी अपितु उसे हमारे कुमाऊनी रीति -रिवाज, परंपरा, संस्कृति आदि के कितनी जानकारी है यह भी परखा जाएगा।

saraswati-bal-vidya-niketan

प्रतियोगिता नंबर 2- मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, जिसमें मेहंदी संस्था के द्वारा प्रतिभागियों को दी जाएगी। प्रतियोगिता नंबर 3- कुमाऊंनी व्यंजन बनाओ, इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को स्वादिष्ट व्यंजन घर से तैयार कर लाने होंगे वहां पर उसे सजा कर प्रस्तुत करना होगा।

इसके अतिरिक्त सेली सजाओ प्रतियोगिता भी संस्था के द्वारा आयोजित की जा रही है प्रत्येक प्रतिभागी वहीं पर बैठकर सुंदर व सजी हुई सेली तैयार कर प्रस्तुत करेंगे।
बताया कि अल्पना प्रतियोगिता के आयोजन भी संस्था के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कपड़ा व पेंट प्रतिभागियों को संस्था के द्वारा दिया जाएगा, ब्रश प्रतिभागियों को स्वयं घर से लाने होंगे।

पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पहल के तहत महिला कल्याण संस्था द्वारा इस वर्ष महिलाओं को विभिन्न प्रकार के पौधे वितरित किए जाएंगे जिसमें फल के अतिरिक्त और भी अन्य पौधें होंगें जिन्हें उन्हें अपने घर या आसपास कहीं भी सुरक्षित स्थान पर लगाना होगा और पूरे वर्ष भर अच्छी प्रकार से उसकी देखभाल करनी है अगले वर्ष जब संस्था पुनः सावन मेले का कार्यक्रम करेगी तो प्रत्येक पौधे का निरीक्षण संस्था के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा जिस महिला का पौधा भलीभाँति फलीभूत होकर विकसित हुआ होगा उसे संस्था के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा|

बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्षा रीता दुर्गापाल द्वारा की गई संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय व सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। बैठक में रीता जोशी, मंजू जोशी,चंद्रा अग्रवाल ,राधिका जोशी, सुनैना मेहरा ,दीपा सतीश जोशी ,ममता चौहान ,रेखा चौहान, दीपा जोशी, सरला बिष्ट, अनिता रावत ,गीता शाह, आशा कर्नाटक, आशा पंत, आदिति अग्रवाल , अनुराधा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।