अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में एक विवाहिता की घर में जल कर मौत हो गई।
बुरी तरह झुलसी महिला को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक आरसीएम मॉल के समीप रहने वाली विवाहिता लता साह अपने पति मोहित साह और पुत्र के साथ रहती थी।
सुबह मोहित साह हाईस्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे। वापस लौटकर देखा तो पत्नी बुरी तरह झुलसी हुई मिली। आनन फानन में लता को बेस अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।
ज्वलनशील पदार्थ क्या था इसकी भी जांच की जा रही है। यह घटना या दुर्घटना या आत्मघाती कदम इसकी भी जांच की जा रही है।
