अभी अभीपिथौरागढ़

नाबालिग से की शादी,हुई जेल,अब बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Married to a minor, jailed, now police arrested for raping the girl

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

पिथौरागढ़। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पिता ने उसकी उक्त युवक के साथ 2022 में शादी करवा दी थी। मामले में नाबालिग का पिता और उक्त व्यक्ति जेल में बंद था।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में एक नाबालिक बालिका ने उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में उसने कहा था कि वर्ष 2022 में उसके पिता ने उसकी शादी रविन्द्र सैलाल पुत्र दुर्गा सैलाल निवासी देवलगांव धारचूला, हाल निवासी रई पिथौरागढ़ के साथ कराई थी। उस दौरान वह 16 वर्ष की थी, जिस पर उसके पिता व रविन्द्र सैलाल पर बाल विवाह का मुकदमा दर्ज कर होने के बाद कोर्ट ने जेल भेजा दिया था।


लड़की के अनुसार रविन्द्र सैलाल 4-5 माह पहले जमानत पर बाहर आया था। उसने लड़की को जरूरी सामान दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद शनिवार को एसआई आरती ने टीम के साथ अभियुक्त रविन्द्र सैलाल को धमौड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। लड़की का पिता वर्तमान में जेल में बंद है।

यह भी पढ़े   खबर काम की- प्राकृतिक चिकित्सा में स्प्राउट्स यानि अंकुरित अनाज होते हैं लाइव फूड : रूचिता उपाध्याय

Related posts

Pithoragarh- जून माह तक इतने लोगों का होगा वैक्सीनेशन, हर ग्राम पंचायत में होगा वैक्सीनेशन सेंटर

Newsdesk Uttranews

बड़ी खबर: परिसर प्रशासन को हटाया गया तो सभी शिक्षक प्रशासनिक पदों से देंगे त्यागपत्र, एसएसजे में शिक्षकों ने आपातकालीन बैठक में लिया निर्णय, पढ़े पूरी खबर

Newsdesk Uttranews

Uttarakhand— अलग—अलग सड़क हादसों में 2 भाईयों समेत 3 की मौत, पढ़ें पूरी खबर

Newsdesk Uttranews