shishu-mandir

चनर राम हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नेपाल बार्डर बनबसा से पुलिस ने धर दबोचा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। राजस्व क्षेत्र इग्यारह देवी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे एक और मुख्य आरोपी को पुलिस ने बनबसा से गिरफ्तार किया है।

new-modern
gyan-vigyan


विगत 24 नवंबर को तहसील पिथौरागढ़ के ग्राम बेड़ा में चनर राम उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व देव राम, निवासी ग्राम बेड़ा की हत्या के संबंध में राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जो 25 नवंबर को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ था।

जांच में तीन लोग वारदात में शामिल पाए गए, जिसमें मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह उर्फ कृष्णा मेहता, प्रकाश भट्ट उर्फ प्रेम पुजारी को कुछ रोज पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा मुख्य आरोपी खीम सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी ग्राम मझेड़ा, तहसील पिथौरागढ़ फरार था।


पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से बीते शुक्रवार की रात में नेपाल बॉर्डर बनबसा क्षेत्र के चंदनी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।