सोमेश्वर: क्षतिग्रस्त व पानी से भरी सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

सोमेश्वर क्षेत्र की सड़कों पर कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।पानी से भरी सड़क को विधानसभा सोमेश्वर के विकास के परिचायक और स्वीमिंगपूल करार देते…

Screenshot 2026 08 06 16 56 28 89 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

25
26

सोमेश्वर क्षेत्र की सड़कों पर कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
पानी से भरी सड़क को विधानसभा सोमेश्वर के विकास के परिचायक और स्वीमिंगपूल करार देते हुए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठ प्रदर्शन किया।


कार्यकर्ताओं ने व्यंग्य करते हुए कहा कि हमें अब समझ आया कि जिन गड्डों को हम वर्षों से टूटी सड़कें समझते रहे, वे दरअसल सरकार की “विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल योजना” का हिस्सा हैं। और जिन्हें हम खाल-खंतियाँ कहते थे, वे शायद विकास की नई पहचान हैं।


सोमेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के विरोध में व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया गया। सड़क के बड़े-बड़े गड्डों को “स्विमिंग पूल” और “खाल-खंतियाँ” का नाम देकर सरकार का ध्यान जनता की वास्तविक समस्याओं की ओर आकर्षित किया गया।


वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता रोज़ इन गड्डों में अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। लेकिन शायद सरकार की नज़र में यही विकास का नया मॉडल है।‌सोसल मीडिया में भी यह प्रदर्शन तेजी से वायरल हो रहा है।


इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशोर नयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश बोरा, जिला पंचायत सदस्य पल्यूड़ा संतोष कुमार, प्रकाश खाती, लक्ष्मण मेहरा, कैलाश कुमार, हीरा मेहरा,राजेन्द्र बोरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply