महंगाई : महिलाओं का सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, पुतला फूंका

महंगाई : महिलाओं का सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, पुतला फूंका पिथौरागढ़। महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में शांतिनगर बलुवाकोट में महिलाओं…

महंगाई : महिलाओं का सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, पुतला फूंका
पिथौरागढ़। महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में शांतिनगर बलुवाकोट में महिलाओं ने गैस सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए उसका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि महंगाई, गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है, मगर केंद्र सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों को जारी लगातार आगे बढ़ाती जा रही है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में जनता बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करके रहेगी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडरों के साथ महंगाई व केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। जिसके बाद केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में विमला देवी, पूजा, शांति देवी, नंदा सहित अनेक महिलाएं शामिल थीं।
pith

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25