खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
अल्मोड़ा। बल्टा जिला पंचायत सीट से सदस्य महेन्द्र सिंह बिष्ट को कांग्रेस सेवा दल का जिला मुख्य संगठक बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठन लालजी देसाई ने उन्हें इस पद पर नियुक्ति दी है। महेन्द्र सिंह बिष्ट को कांग्रेस सेवादल का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका मार्ल्यापण कर स्वागत किया और मिष्ठान्न वितरण भी किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्रित हुए और नव नियुक्त कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक महेन्द्र बिष्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने महेन्द्र बिष्ट के कांंग्रेस सेवादल जिला मुख्य संगठक बनाये जाने पर कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद अदा किया। कहा कि महेन्द्र सिंह बिष्ट के कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक चुने जाने से अल्मोड़ा तथा आस पास की विधानसभाओं में कांंग्रेस का संगठन और ज्यादा मजबूत होगा।
मीडिया से बात करते हुऐ बिष्ट ने कांंग्रेस सेवादल जिला मुख्य संगठक बनाये जाने पर कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद दिया। कहा कि संगठन ने उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिये जुटने की अपील भी की।
स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,तारा चन्द्र जोशी,पारितोष जोशी,संजय दुर्गापाल, दीप डांगी,भूपेन्द्र भोज,जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट,जीवन भण्डारी, विनोद वैष्णव, विपुल कार्की, राजीव कर्नाटक दीपांशु पान्डेय,पारितोष जोशी,ललित सतवाल,संदीप तड़ागी,रोहित रौतेला, मोहन देवली,देवेन्द्र बिष्ट, हेम पान्डे,नवीन बिष्ट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।