जश्न: महेन्द्र भट्ट(Mahendra Bhatt) के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

editor1
3 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

Celebration: Workers distributed sweets in Almora after Mahendra Bhatt became BJP state president

भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा ने बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट(Mahendra Bhatt) की ताजपोशी पर जश्न मनाया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी और महेन्द्र भट्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भट्ट की नियुक्ति से भाजपा को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।

ezgif-1-436a9efdef

अल्मोड़ा,30 जुलाई 2022— भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा ने बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट(Mahendra Bhatt) की ताजपोशी पर जश्न मनाया।


इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी और महेन्द्र भट्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भट्ट की नियुक्ति से भाजपा को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।

Mahendra Bhatt Bjp almora
Mahendra Bhatt bjp almora


जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि महेंद्र भट्ट(Mahendra Bhatt) के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी को एक नई स्फूर्ति प्राप्त होगी और और आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ नगर पालिका नगर पंचायत जिला पंचायत सहित आगामी लोकसभा चुनाव में नया इतिहास रचेगी।


उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने हर कार्यकर्ता के महत्व को समझती है और जानती है किसे कब दायित्व दिया जाना है,उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कार्य करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव ,महासचिव, व प्रदेश अध्यक्ष के साथ दो बार पूर्व में बद्रीनाथ क्षेत्र से विधायक रहने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं और निश्चित रूप से उनका अनुभव भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश को मिलेगा

भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है कि अपने जमीन से जुड़े हर कार्यकर्ता को उच्च शिखर में पहुंचा कर उसके अनुभव का लाभ लेने का कार्य करती है उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट को दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

जिले भर में आयोजित किया गया जश्न का कार्यक्रम

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि महेन्द्र भट्ट(Mahendra Bhatt) को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर के समस्त 23 मंडलों में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।

यह कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री महेश नयाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुररानी, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत जिला मंत्री विनीत बिष्ट,जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद आगरी, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता,अजय वर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,नगर महामंत्री मनोज जोशी,पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट,राजीव गुरुरानी,बीना नयाल,रेखा आर्या,निशा बिष्ट, चन्द्रा जोशी,आनंद कनवाल, दीक्षांत पवार कृष्ण बहादुर,दीपक कपूर,तुषार कांत,नगर अध्यक्ष भाजयुमो अर्जुन बिष्ट,सलमान अंसारी, हेमन्त कुमार जोशी,घनश्याम तिवारी,सूरज अलमिया, दीक्षित जोशी,राहुल कुमार नमन गुरनानी, हिमाल शर्मा चन्दन रावत, हरीश नेगी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Joinsub_watsapp