Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Lok Sabha Chunav Exit Poll Results 2024: अबकी बार बनेगी किसकी सरकार, यहां एक क्लिक में जाने सभी एग्जिट पोल्स का अनुमान

चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल में देश का मूड का…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल में देश का मूड का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसको लेकर सभी न्यूज चैनल्स ने सर्वे एजेसियों के साथ अपने-अपने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। हिंदी राज्यों में भाजपा क्लिनस्वीप करती नजर आ रही है। वहीं दक्षिण राज्यों में बीजेपी का बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।वही एनडीए और इंडिया के बीच किसका प्रदर्शन शानदार होगा।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में फिर एक बार NDA की सरकार बनती दिख रही है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे साफ हो गए हैं।इस एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 361-401, INDIA को 131-166 और अन्य को 8-20 सीटें मिलने का अनुमान है।कर्नाटक में NDA को 20-22 सीटें तो वहीं INDIA को 20-22 सीटें तो वहीं INDIA ब्लॉक को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, JDS को 3 सीटें मिली हैं। राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं वही इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 371 से 401 जीत सकती है, जिसमेंबीजेपी को 319-338 सीटों के बीच मिलने के कयास है, जबकि विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया ब्लॉक 109 से 139 सीटें जीत सकता है। जबकि निर्दलीय समेत अन्य को 28 से 38 सीटें मिल सकती हैं।

NewsX-और D-Dynamics के एग्जिट पोल में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। एनडीए के 371 सीटों के जीतने का अनुमान जाहिर किया गया है। जबकि इंडिया गठबंधन को 125 सीटें मिलेगी। वहीं अन्य के खाते में 47 सीटें होगी।एनडीटीवी-जन की बात के एग्जिट पोल की माने तो एनडीए के खाते में 362 से 392 सीटें जाती नजर आ रही है, जबकि इंडिया गठबंधन को 141-161 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 10 से 20 सीटें मिल रही हैं।न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में एनडीए को 342-378 सीटें मिलने के कयास है तो वही इंडिया गठबंधन को 153 से 169 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 21-23 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।

रिपब्लिक टीवी मैट्रिज के एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीटें मिलती नजर आ रही है, जबकि इंडी गठबंधन 118-133 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य को 43-48 सीटें मिल सकती हैं।एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक 543 सीटों में से NDA के खाते में 353 से 383 सीटें मिलती नजर आ रहा है,जबकि इंडिया गठबंधन के हिस्से 152 से 182 और अन्य के हिस्से में 4 से 12 सीटें जाने का अनुमान है।दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 281 से 350 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया गठबंधन को 145 से 201 सीट हासिल हो सकती है।