Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

लाँक डाउन(lock down)- आवारा घूमने वाले बेजुबानों के लिए दुर्गा समिति बनी मसीहा, रोज खिला रहे हैं दाना पानी

लाँक डाउन(lock down)- आवारा घूमने वाले बेजुबानों के लिए दुर्गा समिति बनी मसीहा, रोज खिला रहे हैं दाना पानी

रानीखेत सहयोगी।  लाँक डाउन (lock down)के चलते भूख का सामना कर रहे आवारा घूमने वाले बेजुबानों जानवरों के लिए रानीखेत की दुर्गा समिति मसीहा बनी हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

समिति सदस्य लोगो के सहयोग से इन बेजुबानों को खाना दे रहे हैं।

IMG 20200426 WA0029 1

समिति सदस्य नगर क्षेत्र में आवारा घुमने वाले गौवंशीय पशुओं को पशु पालन विभाग के साथ ही लोगों के सहयोग से रोजाना खाना खिला रहे हैं। जिसके लिए प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

IMG 20200426 WA0028 1

   दुर्गा समिति अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि प्रशासन ने लाँक डाउन(lock down) के दौरान समिति को इस कार्य के लिए अनुमति दी हुई है|

बताया कि नगर क्षेत्र में  इनके अलावा आवारा कुत्ते भी हैं। उन्हें भी लोगों के सहयोग से दुकानों से बिस्कुट आदि खरीदकर खिला रहे है।

पशु चिकित्सालय की पशुचिकित्साधिकारी डा. ममता यादव ने बताया कि पशु पालन विभाग की ओर से दुर्गा समिति को अभी तक 25 बैग पशु चारा निःशुल्क दिया गया है। वहीं विभागीय कर्मचारी भी समिति के साथ सहयोग दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बीमार पड़े आवारा कुत्तों का इलाज भी किया जा रहा है।

नायब तहसीलदार विवेक राजोरी ने बताया कि प्रशासन द्वारा दुर्गा समिति को लाँक डाउन(lock down) के दौरान इस कार्य के लिए अनुमति दी हुई है|