Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मुख्यमंत्री रावत ने जानी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की स्थिति,लॉकडाउन(lock down) को सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश

lock-down, uttrakhand,cm uttrakhand aleart

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून: 26 मार्च— प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लॉक डाऊन(lock down) की स्थिति पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार नजर रखे हुए हैं।

cm uttrakhand appeal

मुख्यमंत्री ने फोन पर जिलाधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए लॉक डाऊन (lock down)को सख्ती से लागू करने के साथ ही आमजन को जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा दिलाया जाए कि किसी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है। आम जन को घर पर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।


मुख्यमंत्री रावत ने सीएम आवास में जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव और डीआईजी अरुण मोहन जोशी से देहरादून के बारे में अपडेटेड जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी सतर्कता से नजर रखें और हर जरूरी कदम उठाया जाए।

सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया की कि किसी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है,उन्होंने आम जन को घर पर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी सतर्कता से नजर रखें और हर जरूरी कदम उठाया जाए।