तेदुएं ने 13 वर्षीय मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर

Advertisements Advertisements बाजपुर में गांव गोबरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। तेंदुए ने रविवार को देर शाम के समय किशोरी पर हमला…

tathae ka hamal ma kashara ghayal 8605a25954a042aa040402cf66374f4f
Advertisements
Advertisements

बाजपुर में गांव गोबरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। तेंदुए ने रविवार को देर शाम के समय किशोरी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। लोगों ने शोरगुल किया तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम सात बजे गांव गोबरा निवासी गुरदेव सिंह की13 वर्षीय बेटी बेटी संदीप कौर घर के पास शौच के लिए गई हुई थी।

तभी घात लगाए तेंदुए ने उसपर अचानक हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोरी को परिवार के लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।वहीं, रामनगर डीएफओ पीसी आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी बन्नाखेड़ा रेंज के कर्मचारियों को मौके पर भेज पड़ताल कराई जाएगी।