पैतृक गांव सुनौली में स्व. सोबन सिंह जीना को जयंती पर किया गया याद

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

4 अगस्त को स्व. सोबन सिंह जीना को उनकी जयंती पर उनके गांव सुनौली में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।


स्वर्गीय सोबन सिंह जीना के प्रेतृक गांव सुनौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि स्व. जीना ने गांव गांव घूमकर शैक्षिक विकास के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की राजनीति में सोबन सिंह जीना आजादी के बाद एक प्रभावशाली राजनीतिक ताकत के रूप में उभरे और पर्वतीय विकास मंत्री के रूप में उन्होंने काम किया जिसका लाभ सुदूर अंचलों तक मिला। उन्होंने कहा कि स्व. जीना विकास के मुख्य सूत्रधार रहे और उनके बताए गए मार्ग को अपनाना चाहिये।


भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा से आज उनकी दूरभाष पर हुई वार्ता हुए और सांसद ने सोबन सिंह जीना पुस्तकालय सुनौली को नियमानुसार 2 लाख रू. पुस्तकों के लिए देने की घोषणा की।


इस कार्यक्रम में राइक. सुनौली के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्व. सोबन सिंह जीना कल्याण समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह चौहान, सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या के विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, भाजपा महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, स्व. श्री सोबन सिंह जीना स्मृति कल्याण समिति सुनोली के उपाध्यक्ष जगदीश पंत, सचिव नारायण सिंह भाकुनी, कोषाध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, स्व जीना की पौत्रवधू ममता जीना,मुन्नी जीना,हंसी जीना,क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा भाकुनी,ग्राम प्रधान मीना देवी, तहसीलदार कुलदीप सिंह, अरविन्द सिंह, जगदीष डंगवाल, तारा नेगी, करम सिंह भाकुनी सहित समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने स्व. सोबन सिंह जीना की जंयती को राजकीय मेला घोषित किये जाने पर प्रदेष के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आभार व्यक्त किया।