अभी अभीपिथौरागढ़

पिथौरागढ़— मनोज फिर चुने गए इंटर कॉलेज देवलथल शिक्षक अभिभावक संगठन के अध्यक्ष

pithoragarh-manoj-elected-president-of-inter-college-devalthal-teacher-guardian-association

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

पिथौरागढ़। अटल उत्कृष्ट त्रिलोक सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल में अभिभावक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष पद पर मनोज पांडेय फिर से चुने गए हैं। शनिवार को राजकीय इंटर कालेज में हुई संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से पांडेय का चुनाव किया गया।


इस दौरान अभिभावकों ने उनके पिछले कार्यकाल की प्रशंसा की। संगठन के शिक्षक सदस्य शिवजीत सिंह ने विद्यालय में कराये गये कार्यों का विवरण वस्तुत किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में अभिभावकों के सहयोग से लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के लिये उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रोफेसर दिवान सिंह चौहान ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें, उन्हें अच्छा मार्गदर्शन प्रदान दें तो निश्चित तौर पर बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। लोहाकोट के ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह सामन्त ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर चिंता जाहिर की और रोकने के लिये सभी लोगों प्रयास करने की अपील की।


कार्यक्रम में विद्यालय के 10 बच्चों को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य कुन्दन सिंह धामी ने सभी का आभार जताया और अभिभावक शिक्षक संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर पीएलवी सुरेन्द्र सिह बसेड़ा, ग्राम प्रधान थालगांव प्रदीप बसेडा, ग्राम प्रधान सौगांव द्रौपदी जोशी, ग्राम प्रधान अगन्या बसंत बल्लभ शर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य उमाकांत शर्मा, शिक्षक बीआरओ कोहली व महेश पुनेठा सहित अन्य अभिभावक व विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Related posts

राज्यसभा में झारखंड निवासी पहली महिला सांसद बनीं महुआ माजी, बोलीं- जल, जंगल, जमीन की आवाज उठाऊंगी

Newsdesk Uttranews

SBI बैंक के बाहर दिनदहाड़े लूट, सिविल कोर्ट के रिटायर्ड कर्मचारी से लूटी 1 लाख की नगदी

Newsdesk Uttranews

नौवें नंबर पर गिरिराज सिंह, भूमिहीन खेतहर मजदूरों के बीच घटी लोकप्रियता

Newsdesk Uttranews