Verification: aeee5e56bc920c65
shishu-mandir

साहित्यकार सम्मान 2022 से सम्मानित हुए ललित शौर्य

editor1
2 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल साहित्यकार ललित शौर्य को गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली में साहित्यकार सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। हिंदी के उन्नयन के लिए एक दशक से कार्य कर रही संस्था हिंदी की गूंज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री श्याम सिंह शशि, पद्मश्री उषा यादव, हिंदी अकादमी दिल्ली के सचिव जीत राम भट्ट, सुप्रसिद्ध चिकित्सक सुनील सग्गड़, संस्था के राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र सिंह निहार ने संयुक्त रूप से शौर्य को शॉल, पुष्पगुच्छ,एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

new-modern
gyan-vigyan

संस्था द्वारा यह सम्मान विगत दस वर्षों से देश भर में हिंदी के लिए कार्य कर रहे विशेष लोगों को दिया जाता रहा है। इस वर्ष के लिए युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य का चयन किया गया। संस्था के संयोजक नरेंद्र सिंह निहार ने कहा कि शौर्य लंबे समय से अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनकी रचनाएं निरन्तर राष्ट्रीय पटल पर प्रकाशित हो रही है। इन्हीं बातों को केंद्र मानकर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय संस्था द्वारा लिया गया।

ललित शौर्य लंबे समय से बाल साहित्य, व्यंग्य, कविताएं, लेख लिख रहे हैं। उनकी रचनाओं का अनुवाद देश की विभिन्न भाषाओं में हो रहा है। वह अमेरिका, कनाडा समेत कई देशों की हिंदी पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रहे हैं। शौर्य को इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के प्रबुद्ध साहित्यकारों एवं पत्रकारों ने खुशी व्यक्त की है।