shishu-mandir

Nainital- हल्द्वानी की ग्रामपंचायत बसानी पहुंची कुमाऊं विश्वविद्यालय और उन्नत भारत अभियान की टीम

editor1
2 Min Read
Screenshot-5

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, उन्नत भारत अभियान और एबीजी शोध परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में गोद लिए गए ग्रामपंचायत बसानी, हल्द्वानी का टीम द्वारा भ्रमण किया गया। विश्वविद्यालय के निदेशक शोध एवं प्रसार प्रो0 ललित तिवारी ने बताया कि उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा पांच गांव गोद लिए है जिसके तहत टीम द्वारा शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसानी में भ्रमण कर विद्यार्थियों को स्वस्थ भारत अभियान की जानकारी दी गई तथा दोनो स्कूल को सैनिटाइजर तथा मास्क उपलब्ध कराए।

new-modern
gyan-vigyan

टीम ने ग्रामीणों से मिलकर गांव की समस्याओं की जानकारी भी ली तथा अभियान की जानकारी साझा की। प्रो, ललित तिवारी ने स्वस्थ भारत अभियान के लिए अच्छा पोषक आहार लेने के लिए विद्यार्थीयों को जागरूक किया गया। डॉ0 नीलू लोधियाल, समन्वयक उन्नत भारत अभियान द्वारा विभिन्न पोषक आहार की जानकारी दी गई तथा बताया कि बच्चे पोषक आहार लें।

saraswati-bal-vidya-niketan

डॉ0 सुषमा टम्टा द्वारा अच्छे स्वास्थ की लिए सफाई पर जानकारी दी गई। डॉ0 नंदन सिंह बिष्ट द्वारा ग्राम प्रधान के साथ विद्यालय के उत्थान के लिए योजना एवम कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा स्कूल की छत हेतु तीन लाख रुपया दिए जाने की बात भी रखी।
प्रो एल एस लोधियाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान ग्राम प्रधान विमला तरागी ने टीम को धन्यवाद दिया तथा गांव की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया। उन्नत भारत टीम द्वारा पूर्व में विद्यार्थियों के लिए आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी विद्यार्थियों ममता ,निशा, मनोज,तरुण देवेंद्र, कुंदन, मयंक दीक्षा हिमांशु,प्रियांशु ,तनुज ,मानसी को पुरस्कृत किया गया एवम आम, लीची, आंवला,हिमालयन पाम, चयूरॉ के वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक, डॉक्टर बिजेंद, डॉक्टर नंदन, फलक, रिया, इंदर,संजय, हेमंत सिंह तारागी ने टीम को सहयोग किया।