कोसी नदी में नहा रहे थे पर्यटक अचानक आ गई बाढ़ ,फिर!

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

यहां देखिए चौंकाने वाला वीडियो

new-modern


अल्मोड़ा:- रविवार को कोसी कस्बे के व्यापारियों की सजगता व जागरुकता के चलते ऩदी किनारे पिकनिक मना रहे एक दर्जन से अधिक लोगों की जान बच गई, रविवार की शाम पांच बजे का समय था,नदी किनारे नगर के कुछ युवा व पर्यटक पिकनिक मनाने में व्यस्त थे उमस भरी गर्मी में कुछ लोग नदी में खेल रहे थे तो कुछ नहाने में मगशूल थे, इन लोगों में कुछ बच्चे भी थे|इसी बीच सोमेश्वर क्षेत्र में तेज बारिश के चलते अचानक कोसी नदी में तेज बाढ़ आ गई कीचड़ युक्त गंदे पानी का बहाव दोनो तटों को घेरते हुए आ रहा था तभी व्यापारियों ने खतरे का अंदेशा समझ शोरगुल शुरू कर नदी की ओर दौड़ लगा दी, व्यापार मंडल के कोसी के अध्यक्ष शिवराज बिष्ट, नवीन जोशी, पंकज जोशी सहित कई लोग शोर गुल करते हुए नदी की ओर दौड़े तब जाकर पिकनिक मना रहे लोगों को खतरे का आभास हुआ इसके बाद सभी ने खुद को बचाते हुए नदी किनारे की ओर दौड़ लगा दी लेकिन सभी की जान बच गई| पता चला है कि बाढ़ के बाद कोसी नदी में बैराज के पास 970 क्यूसेक पानी की निकासी की गई है| ऩदी का पानी काफी गंदा है , प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि समय पर व्यापारी वहां नहीं पहुंचते तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी| उत्तरा न्यूज भी सभी लोगों से बरसात व प्री मानसून के सीजन में नदियों में जाने पर सावधानी बरतने व छोटे बच्चों को पिकनिक के नाम पर नदियों की ओर नहीं भेजने की अपील करता है|