shishu-mandir

ब्रेकिंग : नंदादेवी पूर्वी क्षेत्र में गायब 8 में 7 पर्वता​रोहियों के शव मिले

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़। पर्वतारोहण के दौरान नंदादेवी पूर्वी क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आये 8 पर्वतारोहियों में से 7 के शव बरामद हो गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि लापता हुए इन 8 पर्वतारोहियों में एक मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी एक भारतीय तथा 7 विदेशी हैं। इनमें ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शामिल हैं। बीते मई माह के अंतिम हफ्ते में लापता हुए इन पर्वतारोहियों की खोजबीन के लिये आईटीबीपी, वायुसेना, एनडीआरएफ आदि की टीम जुटी हुई है।

new-modern
gyan-vigyan
https://uttranews.com/2019/06/23/kosi-river-flood-narrow-scaped-people-utttrakhand-almora/


जिलाधिकारी पिथौरागढ़ वीके जोगडंडे ने बताया कि बरामद 7 शवों को 4-5 फिट बर्फ़ के नीचे से निकाल कर करीब 100 मीटर दूर बनाये गए एक कैम्प में लाया गया है। वहाँ से शवों को बेस कैम्प तक लाने में दो-तीन दिन लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि शवों की पहचान नहीं हो पाई है, इनमें एक महिला पर्वतारोही का शव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि लापता 8 वें व्यक्ति की खोजबीन के लिए सोमवार को रेस्क्यू टीम फिर कोशिश करेगी। हालांकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बर्फवारी से अभियान में मुश्किल पैदा हो रही है।

saraswati-bal-vidya-niketan
https://uttranews.com/2019/06/23/deh-vyapar-ne-dhahdhe-ne-pahucha-diya-jannat/


जिलाधिकारी पिथौरागढ़ वीके जोगडंडे ने बताया कि बरामद 7 शवों को 4-5 फिट बर्फ़ के नीचे से निकाल कर करीब 100 मीटर दूर बनाये गए एक कैम्प में लाया गया है। वहाँ से शवों को बेस कैम्प तक लाने में दो-तीन दिन लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि शवों की पहचान नहीं हो पाई है, इनमें एक महिला पर्वतारोही का शव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि लापता 8 वें व्यक्ति की खोजबीन के लिए सोमवार को रेस्क्यू टीम फिर कोशिश करेगी। हालांकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बर्फवारी से अभियान में मुश्किल पैदा हो रही है।

https://uttranews.com/2019/06/23/elephant-ukhade-ped-light-cut/