जानिए कहां रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर अरबपति लोग, यह है 10 शहरों की लिस्ट

Smriti Nigam
3 Min Read

हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Global Rich List 2024) के हवाले से वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) ने दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट जारी की है, जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। इसमें सबसे ऊपर नाम अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का आता है।

new-modern

अमीर शहरों की लिस्ट में न्यूयॉर्क, लंदन, मुंबई, बीजिंग, शंघाई, शेनझेन, हांगकांग, मॉस्को, नई दिल्ली और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहर शामिल हैं। अमीर शहरों की टॉप-10 लिस्ट में दो भारतीय शहरों मुंबई और दिल्ली को स्थान दिया गया है।

न्यूयॉर्क (New York)

आपको बता दे कि अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में 119 अरबपति रहते हैं। यह दुनिया का सबसे धनी और सबसे ज्यादा अमीरों वाला शहर है। दुनिया के 2 सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज मौजूद हैं।

लंदन (London)
ब्रिटेन की राजधानी में लंदन में अरबपतियों की संख्या 97 है यह अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है

मुंबई (Mumbai)

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 92 अरबपति हैं। यह शहर इस सूची में तीसरे पायदान पर है।

बीजिंग (Beijing)

चीन की राजधानी बीजिंग में भी 91 अरबपति रहते हैं बीजिंग दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों का बेस है। अरबपतियों की संख्या के मामले में इसके ऊपर केवल न्यूयॉर्क सिटी और लंदन और मुंबई आते हैं।

शंघाई (Shanghai)

चीन की वित्तीय राजधानी के रूप में शंघाई शहर माना जाता है जहां 87 अरबपति रहते हैं। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट है। यह शहर इस सूची में पांचवें नंबर पर है।

शेनझेन (Shenzhen)

चीन के शेनझेन शहर में भी बहुत सारे अरबपति रहते हैं। यहां रहने वाले अरबपतियों की संख्या 84 है और लिस्ट में छठे पायदान पर है।

हांगकांग (Hong Kong)

हांगकांग में 67 अरबपति रहते हैं और वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की लिस्‍ट में हांगकांग का नंबर सातवां है।

मॉस्को (Moscow)

रूस की राजधानी मॉस्को में 59 अरबपति रहते हैं. यह शहर इस सूची में आठवें पायदान पर है।

दिल्ली (Delhi)

भारत की राजधानी दिल्ली में 57अरबपति हैं। यह शहर इस सूची में नौवें नंबर पर है।

सैन फ्रांसिस्को (San Francisco)

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैन फ्रांसिस्को 52 अरबपति रहते हैं और वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की लिस्‍ट में इसका नंबर दसवां है।