जानिए COVID-19 से ठीक होने के बाद आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जिससे ये virus आपको दोबारा संक्रमित ना कर सके

देश भर में एक बार फिर coronavirus अपना पांव पसार रहा है। आए दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि होती जा रही है। Coronavirus के…

देश भर में एक बार फिर coronavirus अपना पांव पसार रहा है। आए दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि होती जा रही है। Coronavirus के बढ़ते आंकड़े लोगों की चिंता का विषय बनती जा रही हैं। वहीं इस दौरान आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसका भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि covid-19 से ठीक होने के बाद आपको क्या करना चाहिए। जिससे ये virus आपको दोबारा या आपके परिवार के किसी सदस्य को अपनी चपेट में ना ले ले।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

तो चलिए जानते हैं

Covid-19 संक्रमण के बाद तुरंत बदल लें toothbrus जी हां covid-19 के बाद अपना toothbrush नहीं बदलना हानिकारक हो सकता है। ये आपके साथ दूसरों को भी जोखिम में डाल सकता है। बता दें कि coronavirus का virus plastic की सतहों पर लंबे समय तक जीवित रह सकता है। इसलिए सुरक्षित रहने के लिए आपको पुराने toothbrush को फेक देना चाहिए। ऐसा करना न केवल आपको फिर से संक्रमित होने से बचाएगा। बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों की भी रक्षा करेगा।


Toothbrush के अलावा ये चीजें भी बदलें-


Toothbrush के अलावा संक्रमण को रोकने के लिए अपने tongue cleaner को फेंक दें। साथ ही हो सके तो अपनी पुरानी तौलिया, रूमाल आदि के इस्तेमाल भी न करें।

जानिए कितने समय में बदलें अपना oral सामान-
हर 3 में हमें अपना toothbrush बदल लेना चाहिए। लेकिन covid के बाद इसमें बिल्कुल भी देरी न करें और इसे तुरंत बदलकर दूसरा brush use करें। याद रखें corona संक्रमण से बचाव के में oral hygiene बहुत जरूरी है।

Covid-19 के दौरान और बाद कैसे रखें oral hygiene-

दांतों को ब्रश करने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं।

दिन में दो बार brush करें और अपनी जीभ को साफ करें।

नियमित रूप से mouthwash का प्रयोग करें।