shishu-mandir

अच्छी खबर : भारत में पिछले 2 दिनों में corona के मामलों में गिरावट देखने को मिली है,पिछले 24 घंटे में corona के 3.33 लाख case मिले, 525 लोगों की हुई मौत

editor1
2 Min Read

पिछले कुछ दिनों में corona के मामलों में लगातार उछाल होती गई है,पर पिछले 2 दिनों में corona के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि 24 घंटे में corona के 3,33,533 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले इसमें 4,171 cases में कमी आई है। अब corona के कुल active cases की संख्या 21,87,205 हो गई है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

Positivity दर की बात की जाए तो यह भी 17.78 फीसद पर आ गई है। Union health ministry (केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय) से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोगों ने corona को मात दी है। कुल ठीक हुए मरीजों की बात की जाए तो यह आंकड़ा अब 3,65,60,650 पर पहुंच गया है।


कल के मुकाबले मौतों में हुआ इजाफा

Reports के अनुसार बीते 24 घंटे में 525 लोगों की corona से मौत हुई है। हालांकि मौतों का यह आंकड़ा कल के मुकाबले थोड़ा बढ़ा है। कल 488 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। मंत्रालय के अनुसार कुल मौतों की संख्या अब 4,89,409 हो गई है।

Vaccination की रफ्तार तेज

बता दें कि भारत में corona के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने vaccination की रफ्तार तेज कर दी है। अब कुल vaccination का आंकड़ा 1,61,92,84,270 डोज पर आ गया है। दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार कल coronavirus के लिए 18,75,533 sample test किए गए थे और कुल टेस्ट की बात की जाए तो कल तक कुल 71,55,20,580 sample test किए जा चुके हैं।