Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जाने दिमाग में सूजन के लक्षण, शरीर के इन संकेतों को ना करें अनदेखा, तुरंत जाये डॉक्टर के पास

दिमाग की नसों में सूजन एक बेहद सीरियस कंडीशन होती है। दिमाग में सूजन की वजह से मरीज को कई तरह की दिक्कतो का सामना…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दिमाग की नसों में सूजन एक बेहद सीरियस कंडीशन होती है। दिमाग में सूजन की वजह से मरीज को कई तरह की दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।

दिमाग की नसों में सूजन या चोट आपकी लाइफ स्टाइल में गड़बड़ी की वजह से भी हो सकती है। दिमाग में सूजन होने पर हमें कुछ संकेत दिखाई देते हैं। इन्हें पहचाना बेहद जरूरी है। अगर आप इन्हें समय रहते पहचान जाएंगे तो आप इसे कम पर कर पाएंगे।


सिरदर्द
सिरदर्द होना यूं तो एक आम बात है लेकिन दिमाग में सूजन होने पर भी यह संकेत देता है। अगर आपके सिर दर्द हमेशा रहता है या अचानक सिर दर्द होने लगता है तो यह दिमाग में सूजन का लक्षण हो सकता है। इसे नजर अंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाए।


नींद में दिक्कत
अगर आपको रात में सोने में परेशानी होती है या आपकी नींद बार-बार टूटती है तो यह भी दिमाग में सूजन के लक्षण हो सकते हैं।


सोचने की क्षमता पर असर
दिमाग में सूजन होने पर आपकी सोने की क्षमता पर भी असर पड़ता है।


गर्दन में दर्द या अकड़न
गार्डन में दर्द होना या अकड़न रहना भी दिमाग में सूजन का संकेत है। गर्दन में होने वाले दर्द को कभी भी नजर अंदाज न करें। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूर ले।


उल्टी आना
उल्टी आना भी दिमाग में सूजन का संकेत है। दिमाग में सूजन होने पर उल्टी आने की समस्या होती है। बिना किसी कारण सिरदर्द की वजह से उल्टी आना आपको कुछ ना कुछ संकेत जरूर देता है। ऐसे में डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए।


आंखे धुंधली होना
अचानक धुंधला नजर आना या फिर डबल दिखना भी दिमाग की नसों में सूजन का संकेत हो सकता है। धुंधला दिखना या दोहरा दिखता है तो इसे नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं।


बोलने में परेशानी
दिमाग में सूजन होने पर बोलने में भी परेशानी होती है गलत शब्द निकलने या गलत उच्चारण करना भी दिमाग की नसों में सूजन का कारण होते हैं।