shishu-mandir

किच्छा में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की घोषणाये व काग्रेसियों का विरोध

उत्तरा न्यूज टीम
9 Min Read

CM TRIVENDRA SINGH RAWAT                        किच्छा में जनता को संबोधित करते मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत

   मुख्यमंत्री ने कहा सबका साथ सबका विकास के साथ भाजपा कर रही है जनता का विकास

   किच्छा में मुख्यमंत्री रावत ने किसान, चीनी मिल, नजूल, भूमिधरी कानून ,  नगर पंचायत बनाने को लेकर की घोषणा

   रिपोर्ट मैडी मोहन कोरंगा

किच्छा। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ राज्य का विकास कर रही है यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने बुधवार को किच्छा के इंदिरा गॉधी खेल मैदान में जनता को संबोधित करते हुए कही। सीएम रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबो व आम जनता की सरकार है और सूबे में बीजेपी बेहतर तरीके से काम कर रही है। भाजपा सरकार ने भष्ट्राचार का खात्मा करते हुऐ भष्ट्राचारियों को सजा देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री रावत ने किच्छा विधानसभा में घोषणा करते हुऐ सिडकुल को दी गई भूमि पर उद्ययोग स्थापित करने, प्रयाग फार्म में गोबिन्द बल्लभ पंत की मूर्ति की स्थापना करने ,शान्तिपुरी गेट से शान्तिपुरी न 4, एनएच 14 से पटेरी अजनियॉ तक मार्ग का चौडीकरण के किये जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा स्वीकृत डिग्री कालेज, आईटीआई कालेज, तहसील, बस अड्डा, एसडीएम कार्यालय , पुलिस थाना, फायर बिग्रेड, के लिये खुरपिया फार्म की भूमि में बनाये जाने के लिये निर्णय हो चुका है। लगभग 80 एकड से ज्यादा भूमि इसके लिये प्रयुक्त की जायेगी। कहा कि नजूल भूमि को को सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। और जल्द ही इसका निपटारा किया जायेगा।

नगला, लालपुर, सिरौलीकलां को नगर पंचायत बनाये जाने की घोषणा करते हुऐ मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी फिजिबिलिटी देखने के बाद इसकी नगर पंचायत बनाने की रूपरेखा तैयार की जायेगी। कहा कि किसानों के धान का भुगतान जल्द से जल्द किया गया है बांकि बचे हुऐ भुगतान को भी बहुत जल्द भुगतान किया जायेगा। उन्होने गन्ना किसानों को आश्वासन देते हुऐ कहा कि धान के समाधान की तरह ही गन्ना किसानो के लिये रणनीति बनाकर समस्या का समाधान करेंगे। उन्होने चीनी मिल में एथनॉल प्लॉट लगाने की भी घोषणा की। उन्होने कहा कि सभी उत्तराखंड के सभी परिवार को सालाना 5 लाख स्वास्थ्य बीमा योजना 25 दिसंबर से लॉन्च की जा रही है। जिसके फलस्वरूप सरकारी अस्पताल व चुने हुऐ अस्पताल में पूरे परिवार को सालाना 5 लाख तक का इलाज की सुविधा दी जायेगा। इस पूर्व किच्छा आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत का जोरदार स्वागत किया गया। वही विधायक राजेश शुक्ला ने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।


इस दौरान प्रभारी मंत्री मदन कौशिक, पूर्व सांसद बलराज पासी, रूद्वपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विवेक सक्सेना,महेंद्र पाल, कमलेन्द्र सैमवाल, पूनम अग्रवाल, लवी सहगल, विपिन जल्होत्रा, डीएन यादव, जानकी तिवारी, शरीफ मलिक, कुंदन लाल खुराना, ओमप्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी, मूलचंद राठौर, कुलदीप सिंह बग्गा, हरीश पंत,प्रकाश पंत,तारा टाकुली, अशोक रघुवंशी, विवेकदीप सिंह, विवेक राय, दिनेश भाटिया, राकेश गुप्ता, दया डसीला, प्रतिभा रघुवंशी, मीरा तिवारी, शैली फुटेला, शैल शुक्ला, संध्या झा,अविरल तिवारी,लता सिंह, विनोद फुटेला, राजेश तिवारी, गोल्डी गोराया, सरन सन्धु, अक्षय अरोरा, श्रीकांत राठौर, सतीश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विशाल फुटेला, विवेक फुटेला, नीरज बजाज, प्रकाश पंत, हरीश शर्मा, सचिन सक्सेना, दिव्यांशु अग्रवाल, हर्ष गंगवार,रईश अहमद, हर्षित गंगवार, भूपेंद्र नेगी, सोनल कुशवाहा, शोभित शर्मा, वाहिद पहलवान, पवन दुबे, मनीष शुक्ला, मोनू शुक्ला, भूपेंद्र गंगवार, डॉ एके गुप्ता, अभिषेक तिवारी, अभिषेक सक्सेना, रोहित सक्सेना,रजत मिश्रा, सचिन शर्मा एंव अन्य सैकडो लोग मौजूद थे।

विधायक शुक्ला के सभी विकास के प्रस्तावों की हुई घोषणा

किच्छा। मुख्यमंत्री के किच्छा आगमन पर क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने संबोधन कर क्षेत्र की सडक, सडक के चौरीकरण, भूमिधरी, नजूल, चीनी मिल, नगला लालपुर,सिरौलीकलां को नगर पंचायत बनाने आदि को लेकर कई समस्यायें मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी। जिस पर मुख्यमंत्री रावत ने संबोधन के दौरान सभी प्रस्तावों पर घोषणा करते हुऐ विधायक राजेश शुक्ला के सभी प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री के पास खड़े विधायक राजेश शुक्ला लोगों की तरफ हाथ उठाकर खुशी का इजहार और अभिवादन स्वीकार करते दिखाई दिये।

cccc

                     किच्छा में मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध दर्ज करते काग्रेसी कार्यकर्ता

सीएम के किच्छा आगमन का विरोध कर रहे कांग्रेसी नेता व काग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

    कांग्रेसियों ने लगाया किच्छा में विकास कार्य ठप होने का आरोप

किच्छा। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत के किच्छा आगमन पर धरना देते हुऐ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुऐ विरोध जताया। किच्छा रोडबेज बस अडडे में मुख्यमंत्री वापस जाओ, वापस जाओं के नारे लगाते हुऐ सरकार पर किच्छा विधानसभा में विकास न किये जाने का आरोप लगाया। इस दौरान प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू, पूर्व नगरध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, नगरअध्यक्ष अरूण तनेजा, जिपंस विनोद कोरंगा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, पुष्कर राज जैन, अब्दुल रशीद जक्कू, जावेद मलिक ने संयुक्त रूप से भाजपा सरकार को बने डेढ वर्ष होने के बावजूद किच्छा में विकास कार्य नही हुऐ है। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कार्य रूक गये है।

सरकार द्वारा न तो गन्ना किसानों का पिछला भुगतान किया है न ही चिनी मिल के कई कर्मचारियों को कई महीने की सैलरी तक नही दी गई है। है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भाजपा के शासन काल मे सीएचसी किच्छा मे डॉक्टरों की कमी के कारण रैफर सेंटर बन चुका है लेकिन भाजपा सरकार द्वारा इसकी ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। ।उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार के दोगलापन को समझ चुकी है ओर आगामी लोकसभा चुनाव मे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एंव राजस्थान विधानसभा चुनाव की तरह जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
इस दौरान एएसपी देवेंद्र पींचा द्वारा कांग्रेसी नेताओ से धरना खत्म करने का आग्रह किया लेकिन उसके बाद भी कांग्रेसी नेता धरना खत्म करने को तैयार नही हुए। इसके बाद एएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस द्वारा कांग्रेसी नेताओं को बल प्रयोग कर धरने से उठाया गया।पुलिस गिरफ्तार किये गए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पन्तनगर थाने ले गयी। धरना देने वालो मे दिलीप सिंह बिष्ट, धनीराम,इदरीस कुरैशी,बलबंत सिंह,जसविंदर सिंह, आनंद बिष्ट,सोनू मलिक, अकरम खान,फिरदौस सलमानी,फजील खान, तस्लीम रजा सलमानी,एमयू खान,राजू ठुकराल,दुर्गेश गुप्ता,रिजवान अंसारी एंव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2019 में केन्द्र में भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है जनता

किच्छा। shammi kamraकिच्छा मे कांग्रेसी नेता शम्मी कामरा ने मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध कर धरना प्रर्दशन कर रहे काग्रेसियों को संबोधित करते हुऐ कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी टैक्स व किच्छा में भाजपा नेताओं द्वारा क्षेत्र में चाचा भतीजा टैक्स लगाकर लुटने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश की जनता 2019 मे केंद्र से भाजपा की विदाई करने का मन बना चुके हैं। ओर किच्छा क्षेत्रवासी भी 2022 मे किच्छा को भाजपा मुक्त करके ही चाचा भतीजे टैक्स से छूटकारा दिलाने में अपना योगदान देंगे।