shishu-mandir

अल्मोड़ा में  खेल महाकुंभ के पहले दिन बालिकाओं ने दिखाया दमखम,डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने किया महाकुंभ का उद्घाटन

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
photo -uttranews

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा में बुधवार से खेल महाकुंभ का बुधवार से आगाज हो गया है | जिले के 11 ब्लाँकों से ब्लाँक महाकुंभ के चैंपियन खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं है| सुविधाएं सीमित होने के बावजूद खिलाड़ियों ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ है| मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने भी खिलाड़ियों की सराहना की और खेल भावना को सर्वोपरि रख उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को कहा| जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डीपीएस नेगी ने बताया कि 11 स्पर्द्धाओं का आयोजन किया जा रहा है | विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे| पहले दिन बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया |
खेल महाकुंभ की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एचएन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित की जा रही है |

photo -uttranews

बुधवार को 100 मीटर दौड़ में मनीषा आर्या प्रथम व दीपिका पिलख्वाल द्वितीय तथा हेमा मेहता तृतीय रही | 1500 मीटर दौड़ में प्रियका पांडे प्रथम रही | अंडर 17 में 100मीटर दौड़ में ममता बिष्ट ताड़ीखेत प्रथम, द्वाराहाट की हेमलता द्वितीय तथा धौलादेवी की अंजली तृतीय स्थान पर रही |200 मीटर दौड़ में मनीषा आर्या प्रथम रही|
800 मीटर दौड़ में प्रियका पांडे प्रथम रही |400 मीटर दौड़ में ममता बिष्ट प्रथम रही |600 मीटर दौड़ में निषा प्रथम रही |800 मीटर में प्रियंका प्रथम रही |ऊंची कूद में दिया बोरा प्रथम रही | लंबीकूद में अंजली ग्वाँल प्रथम रही | गोला फैंक व चक्का फैंक में अंजू आर्या प्रथम रही |अंडर 14 के एकल बैडमिंटन में वर्तिका सिंह प्रथम स्थान पर रही | युगल स्पर्द्धा में अंजली रावत व प्रियांशी थापा की जोड़ी विजयी रही |
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी, जीसी तिवारी, गिरीश मलहोत्रा, कैलाश डोलिया, संदीप वर्मा, मानवेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, सोनूप्रकाश, अवनीश कुमार, देवाशीष नेगी आदि मौजूद थे |