Bageshwar- एडवोकेट केवल सती को बनाया गया बागेश्वर में कांग्रेस सदस्यता अभियान का प्रभारी

editor1
1 Min Read

बागेश्वर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने बागेश्वर जिले का कांग्रेस सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है।

केवल सती बागेश्वर जिले की दोनों विधानसभाओं बागेश्वर एवं कपकोट के सभी कांग्रेस जनों से सम्पर्क कर कांग्रेस सदस्यताअभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।

केवल सती को बागेश्वर का प्रभारी बनाए जाने पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा नगर पालिका अल्मोड़ा के पूर्व सभासद तिरलोचन जोशी रैडक़ोस के जिला अध्यक्ष मनोज सनवाल सुनील कर्नाटक कमल पन्त घनश्याम जोशी नमित जोशी हेमचंद्र जोशी दानिश खान जगदीश तिवारी कविन्द़ पन्त आदि अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी है।