डा. नवीन भट्ट के काव्य संग्रह ‘इतिहास नया लिखता हूं’ का विमोचन

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

डा. नवीन भट्ट के काव्य संग्रह ‘इतिहास नया लिखता हूं’ का विमोचन

IMG 20180923 WA0012
अल्मोड़ा| पेयजल एवं वित्तमंत्री प्रकाश पंत द्वारा कुमाँऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव व भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ नवीन भट्ट द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘इतिहास नया लिखता हूँ ‘का विमोचन किया गया।वित्तमंत्री श्री प्रकाश पंत ने कहा कि यहां काव्य संग्रह समाज की समस्याओं को उजागर कर समाज के हर व्यक्ति को उद्वेलित करने की क्षमता रखता है ।आमजन को झकझोरते हुए समाज मे संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने डॉ नवीन भट्ट से अपना लेखन समाज हित मे जारी रखने को कहा ।डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि इस कविता संग्रह में उनके द्वारा समाज की उन समस्याओं को इंगित किया गया है।जो आम जीवन मे उन्होंने अनुभव किया है।अपने अनुभव एवम उदगारों से समाज की समस्याओं को प्रकट किया है।इस अवसर पर डॉ ममता असवाल,डॉ जेपी त्यागी,डॉ रविन्द्र नाथ पाठक आदि थे।

Joinsub_watsapp