38 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सीओ कमल राम आर्य, पुलिस कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। पुलिस विभाग में अपनी 38 साल की लंबी सेवा देने के बाद पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य गुरुवार यानि आज सेवानिवृत्त हो गये है। पुलिस कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सीओ कमल राम आर्य व हे0कानि0प्रो0 पूरन चंद्र को पुलिस परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी ने दोनों के दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना की।

holy-ange-school

विदाई समारोह कार्यक्रम में एसएसपी पीएन मीणा ने सीओ कमल राम आर्य द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल, अनुभवी, वायदे का पक्का पुलिस अधिकारी बताया। एसएसपी ने कहा कि सीओ कमल राम आर्य ने अपनी बेहतर कार्यप्रणाली से हमेशा समाज में पुलिस व जनता के बीच समन्वयता की स्थिति बनाई रखी। उन्होंने समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से सीओ कमल राम आर्या के कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

ezgif-1-436a9efdef

अपने संबोधन में सीओ कमल राम आर्य ने कहा ​कि अपने 38 साल की सेवा में वह जहां भी रहे उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान के विभिन्न अनुभवों को साझा किया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को एक सफल पुलिस अफसर बनने के गुर बताए। अनुशासन को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस पेशा एक सेवा है उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की अपील की।

बता दे कि सीओ कमल राम आर्य वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए। उन्होंने जनपद देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर, शांहजहांपुर, चम्पावत, अल्मोड़ा समेत विभिन्न जनपदों में अपनी सेवायें प्रदान की है।
कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक एलआईयू संतोष बगडवाल ने किया। इस मौके पर सीओ तपेश कुमार, रविन्द्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार, अरुण गौड़ अभियोजन अधिकारी, गोपाल जीना, अशोक कुमार प्रतिसार निरीक्षक, अरुण कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, निरीक्षक नारायण सिंह, निरीक्षक डीआर वर्मा, हरीश पंत, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी समेत शाखा प्रभारी व पुलिस कार्यालय, पुलिस लाईन, वायरलैस, फायर सर्विस, एलआईयू के कर्मचारीगण मौजूद थे।

Joinsub_watsapp