खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस के पदाधिकारियों को सत्तारुढ़ भाजपा में शामिल होने या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोजर द्वारा विध्वंस के खतरे का सामना करने के लिए कहकर विवाद छेड़ दिया है। मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह बुधवार को जिले की रुठियाई कस्बे में एक जनसभा में टिप्पणी करते सुने जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश में ‘मामा’ के उपनाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार में अपराध और अपराधियों के प्रति ‘बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है जिसके तहत प्रशासन विभिन्न अपराधों के आरोपियों के मकानों के कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरा देता है।
जिले के राघौगढ़ नगर निकाय के 20 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार करते हुए सिसोदिया ने कथित तौर पर एक सभा में बुधवार को कहा, और देखो भईया, जो भी कांग्रेसी लोग हों, वो धीरे धीरे कर के चुपचाप सरक (खिसक) आओ, नहीं तो 2023 में भी भाजपा की सरकार बन रही है।