shishu-mandir

अब पुरानी पेंशन की बहाली को आंदोलन की ओर बढ़े केंद्रीय कर्मचारी, तीन सौ दिनों का दिया अल्टीमेंटम

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

दिल्ली। अब केंद्रीय कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन की राह पकड़ ली है। इन केंद्रीय कर्मचारियों के साथ विभिन्न राज्यों के कर्मचारी, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी संगठन जुड़ गए हैं। इन्होंने अगले तीन सौ दिनों का अल्टीमेंटम केंद्र सरकार को दिया है। इसके बाद आंदोलन को देशव्यापी बनाया जाएगा।

new-modern
gyan-vigyan

जानकारी के अनुसार इसके तहत भारत बंद और हड़ताल तक की जाएगी। निरंतर आंदोलन चलाये जाने के लिए शनिवार को यहां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें अगले तीन सौ दिनो तक निरंतर चलने वाले आंदोलन की रूपरेखा तय होगी।

saraswati-bal-vidya-niketan

फेंडरेशन के महामंत्री एवं 36 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की अगुवाई करने वाले एनसीजेसीएम (कर्मचारी पक्ष) के सचिव शिवगोपाल मिश्र ने किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर खामोश नहीं बैठने वाले हैं। केंद्र सरकार ने अगले आम चुनाव में जाने के लिए 400 शेष दिनों को गिनने लगी है लेकिन केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ 300 दिनों का लक्ष्य तय किया है। इस अवधि में निरंतर आंदोलन कर पुरानी पेंशन योजना को हरहाल में बहाल कराया जाएगा।

इस बार केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों की शक्ति का प्रदर्शन गांव-गांव तक होगा और यह ऐलान शुक्रवार को यहां एक आम चुनाव में केंद्रीय कर्मचारियों और उनके संवाददाता सम्मेलन में ऑल इंडिया रेलवे परिवारजनों को वोट निर्णायक बनेगा।