व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बीच नगर व्यापार मंडल नाराज

व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बीच नगर व्यापार मंडल नाराज

IMG 20200207 WA0032

25
26

अल्मोड़ा:- जिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा के बीच नगर व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई है.
पदाधिकारियों का कहना है कि बिना नगर व्यापार मंडल को संज्ञान में लिए जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है.

यहां नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि नगर व्यापार मंडल इस प्रकार की मनमानी का विरोध किया.

अगर ऐसी मनमानी ही रही तो नगर व्यापार मंडल और जिला व्यापार मंडल एक-दूसरे के आमने-सामने पाए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित व्यापार मंडल ने इस संबंध में विचार विमर्श कर प्रदेश अध्यक्ष से भी वार्ता की है.

सुशील ने बताया कि बैठक में उनके अलाव उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ,प्रत्येश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,अमन नज्जौन आदि पदाधिकारी मौजूद थे.