shishu-mandir

जयश्री काँलेज की फ्रेशर पार्टी में लोक गायिका माया उपाध्याय के गीतों ने जमाया रंग

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

काँलेज के छात्र छात्राओं ने भी प्रस्तुत किए आकर्षक कार्यक्रम

Screenshot-5

IMG 20181029 WA0120

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा:-जयश्री काँलेज अल्मोड़ा की ओर से आयोजित फ्रेशर पार्टी व टेलेंट हंट में लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपने गायिकी का जादू बिखेरा| उन्होंने अपने कई प्रसिद्ध गानों को गाया और लोगों का खूब मनोरंजन किया| कार्यक्रम में काँलेज के छात्र-छात्राओं ने भी आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए|
कार्यक्रम में अल्मोड़ा कैंपस से कंचना बिष्ट मिस फ्रेसर व रवि सिंह मिस्टर फ्रेसर चुने गए|

IMG 20181029 WA0119
बिंता कैंपस में नंदन सिंह मिस्टर फ्रेसर और दिव्या मिस फ्रेसर चुनी गई| कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा मुख्य अतिथि मौजूद थे| उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को मेधावियों को मंच देने के लिए जरूरी बताया| काँलेज के चेयरमैन भानुप्रकाश जोशी ने सभी का आभार जताया| कार्यक्रम में काँलेज के कई विद्यार्थियों ने कुमांऊ संस्कृति को लेकर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित प्रस्तुत किए|इस मौके पर सूरज प्रकाश डालाकोटी, जनार्दन जोशी, प्रो. जीएस नयाल, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, प्रमोद कुमार जोशी, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, सचिन टम्टा, प्रभाकर जोशी, नीरज पांगती, विभु कृष्णा सहित अनेक लोग मौजूद रहे|

IMG 20181029 WA0111 1