shishu-mandir

यह है देश की लोक सभा सीट जहां एक सीट पर तीन चरणों में होंगे चुनाव

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

डेस्क : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है पूरे देश में 7 चरणों में चुनाव होंगे | सुरक्षा व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग एेसी व्यवस्था करता है, बड़े राज्यों में एक से अधिक चरणों में चुनाव कराना जल्द समझ में आ जाता है, उत्तराखंड व गोवा जैसे अन्य छोटे राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होते हैं, लेकिन देश में लोक सभा की एक सीट एेसी भी है जहां एक सीट के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे |

new-modern
gyan-vigyan

मालूम हो कि 17वीं लोस चुनावों की शुरुआत 11 अप्रैल से होगी, 19 मई को सातवें यानी आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे| 23 मई को चुनावों के नतीजें आएंगे|
अब हम आपको देश की एेसी सीट के बारे में बता रहे हैं जहां तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे |
यह राज्य है जम्‍मू-कश्‍मीर| इस राज्य के ताजा हालात में वहां किस तरह चुनाव होंगे, इस पर सबकी नजरें थीं| चुनाव आयोग ने यहां लोस चुनावों के साथ विस चुनाव के लिए इंकार कर दिया है, मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में अभी राष्ट्रपति शासन है |
जम्‍मू कश्‍मीर राज्य में निष्पक्ष व सुरक्षित चुनाव के लिए यहां 5 चरणों में चुनाव संपन्‍न होंगे|
इस राज्य में 6 लोकसभा सीटों के लिए 5 चरणों में चुनाव होंगे|
यहां पर 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल और 6 मई को वोट डाले जाएंगे| लेकिन जम्‍मू कश्‍मीर की अनंतनाग सीट एक ऐसी सीट होगी, जहां पर तीन चरणों में चुनाव होंगे|
जम्‍मू कश्‍मीर के हालात को देखते हुए यहां पर सभी सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान बड़ी चुनौती है| इसलिए आयोग ने यहां एक सीट पर तीन चरण में चुनाव होंगे |
अनंतनाग सीट पर 2014 में पीडीपी की महबूबा मुफ्ती ने चुनाव जीता था| उनके सीएम बनने के बाद ये सीट खाली थी और खाली चल रही है | 2014 में तीन सीटें भाजपा और तीन सीटें पीडीपी ने जीते थे |
(मीडिया स्रोत)

saraswati-bal-vidya-niketan