shishu-mandir

Almora- कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिवालय में किया जलाभिषेक, भाजपा सरकार को बताया विफल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृव में उत्तराखंड राज्य के विकास, युवाओं को रोजगार व बढ़ती महंगाई की रोकथाम की प्रार्थना करते हुए अल्मोड़ा बाजार के आर्मी गेट के समीप स्थित रत्नेश्वर मन्दिर में जलाभिषेक एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया।

new-modern
gyan-vigyan

इस दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने किसी भी वायदे को पूरा न कर लोगों को ठगने का कार्य किया हैं। कहा कि आज फिर केदारनाथ धाम आ कर प्रधानमंत्री 2022 विधानसभा चुनावों हेतु प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर भ्रमित करने का काम कर रहें हैं, इसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है।

saraswati-bal-vidya-niketan

जलाभिषेक कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पिताम्बर पाण्डे, अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा लता तिवारी, प्रदेश सेवादल ध्वज वाहक संजय दुर्गापाल, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डे, प्रदेश सोशियल मिडिया महासचिव शरद साह, प्रदेश कांग्रेस सदस्य भूपेंद्र भोज, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव गीता मेहरा, पूर्व प्रदेश सचिव रोबिन मनोज भंडारी, उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य लीला जोशी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मदन डांगी,सेवादल के परितोष जोशी, बूथ अध्यक्ष दीपा भंडारी, दीपा साह, महिला कांग्रेस की सदस्या पूनम आर्या, जागेश्वर विधानसभा के युथ कांग्रेस अध्यक्ष ललित सतवाल,नगर सचिव संगम पाण्डे,बूथ अध्यक्ष गिरीराज साह,नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश चंद आर्या,नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डे,पुनीत प्रभात, आदि उपस्थित रहे।