shishu-mandir

हल्द्वानी जेल(jail) में बंद कैदियों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

हल्द्वानी: 13 अप्रैल- लॉकडाउन के बीच हल्द्वानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

जेल(jail) में बंद दो कैदियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक कैदी ने दूसरे की हत्या कर दी|घटना के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी उपकारागार में दो कैदियो में आपस में खूनी संघर्ष हो गया। जिसके बाद एक कैदी ने दूसरे कैदी पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। घटना में आलोक नेगी पर शानू की हत्या का आरोप है|

आनन-फानन में जेल में उपचार के बाद घायल कैदी को अस्पताल ले जाया गया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत से जेल प्रशासन में हडक़ंप मच गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि 19 वर्षीय बाजपुर निवासी शानू पुत्र नन्हे डकैती कांड के आरोप में चार मार्च से जेल में बंद था।

वहीं हल्द्वानी के दमुवाढूंगा निवासी आलोक नेगी पुत्र रमेश सिंह भी छेड़छाड़ के आरोप में छह मार्च को जेल में लाया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपित आलोक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

TAGGED: ,