Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

इतने दिनों के लिये बंद रहेगी Income Tax विभाग की वेबसाइट, अभी कर ले रिटर्न फाइल

21 मई 2021 आयकर (Income Tax) विभाग की वेबसाइट 1 जून से 6 जून तक अपडेशन के कारण बंद रहेगी। आयकर विभाग का नया ई-फाइलिंग…

21 मई 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आयकर (Income Tax) विभाग की वेबसाइट 1 जून से 6 जून तक अपडेशन के कारण बंद रहेगी। आयकर विभाग का नया ई-फाइलिंग पोर्टल 7 जून में लांच होगा। और इसकी तैयारियों के कारण विभाग की वर्तमान वेबसाइट 1 से 6 जून तक काम नहीं करेगी।

आयकर (Income Tax) विभाग के अनुसार नए ई-फाइलिंग पोर्टल (www.incometax.gov.in) का उद्देश्य करदाताओं को सुविधाजनक, निर्बाध अनुभव उपलब्ध कराना है और करदाताओं के अनुकूल नए पोर्टल को करदाताओं को त्वरित रिफंड जारी करते हुए तत्काल आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के साथ एकीकृत किया गया है।

इस नये पोर्टल में करदाता के द्वारा अनुवर्ती कार्य के लिए सभी संवाद और अपलोड या लंबित कार्यों को एकल डैशबोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा।

किसी को जानकारी के बिना भी, प्री-फाइलिंग की सुविधा के साथ डाटा प्रविष्टि को न्यूनतम बनाते हुए करदाता को आईटीआर भरने में सहायता के लिए संवादात्मक प्रश्नों के साथ मुफ्त में आईटीआर तैयारी से जुड़ा सॉफ्टवेयर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो मोड पर मुफ्त उपलब्ध है।


इस नए पोर्टल में एफएक्यू, ट्यूटोरियल, वीडियो और लाइव एजेंट के चैटबोट सुविधा के साथ सवालों के तुरंत जवाब देकर करदाताओं की सहायता के लिए नया कॉल सेंटर भी खोला जायेगा।

आयकर (Income Tax) विभाग द्वारा बताया गया है कि डेस्कटॉप पर सभी प्रमुख पोर्टल मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होंगे, जो बाद में मोबाइल नेटवर्क पर किसी भी समय से पहुंच के लिए सक्षम बना दिए जाएंगे

नए पोर्टल पर नई ऑनलाइन कर भुगतान प्रणाली को करदाता के किसी भी बैंक खाते से करों के आसान भुगतान के लिए नेटबैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और आरटीजीएस/ एनईएफटी के इस्तेमाल से कई नए भुगतान विकल्पों की सुविधा से युक्त बनाया जाएगा।

आयकर (Income Tax) विभाग का मौजूदा पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in 1 जून, 2021 से 6 जून, 2021 तक 6 दिनों के लिए करदाताओं के साथ ही अन्य बाह्य हितधारकों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।

आयकर विभाग ने नये पोर्टल लांच होने पर ​6 दिन वर्तमान पोर्टल को बंद किये जाने की सूचना बैंकों, एमसीए, जीएसटीएन, डीपीआईआईटी, सीबीआईसी, जीईएम, डीजीएफटी सहित बाह्य जो पैन सत्यापन आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं को दे दी है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos