कोना-कोना कोरोना (corona), आज मिले 814 नये पाजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 41777

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 41777 with 814 new cases देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता…

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 41777 with 814 new cases

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज 814 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैै। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 41777 पहुंच गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
https://www.uttranews.com/registration-for-job-in-upnl-outsourcing-agency-of-uttarakhand/

आज जारी हुए हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 74, बागेश्वर में 5, चमोली में 9, चंपावत में 13, देहरादून में 309, हरिद्वार में 110, नैनीताल में 111, पौड़ी गढ़वाल में 24, पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 15, टिहरी गढ़वाल में 23, उधम सिंह नगर में 95 और उत्तरकाशी में 22 नये मामले सामने आए हैं।

वर्तमान तक उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 12075 है। अभी तक 29000 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तथा 501 लोगों की मौत हो चुकी है आज के दिन 1172 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

हैल्थ बुलेटिन (corona Health bulletin) यहां देखें

IMG 20200921 WA0005