Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तराखण्ड में 10 हजार पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 389 नये कोरोना (corona) पाजिटिव मिले, 134 लोग गंवा चुके हैं जान

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 10021 with 389 new cases देहरादून। उत्तराखण्ड में सोमवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 389 नये…

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 10021 with 389 new cases

देहरादून। उत्तराखण्ड में सोमवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 389 नये लोगों में कोरोना (corona) संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10021 पहुंच गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज शाम 7 बजे जारी कोरोना के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 06 चंपावत में 03, देहरादून में 41, हरिद्वार में 178 , नैनीताल में 25, पिथौरागढ़ में 10, रूद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 07, उधम सिंह नगर में 110, उत्तरकाशी में 02, चमोली में 6 नये कोरोना संक्रमित मिले है।

वर्तमान तक उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 3547 है। अभी तक 6301 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तथा 134 लोगों की मौत हो चुकी है आज के दिन 167 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

हैल्थ बुलिटिन

IMG 20200810 WA0019