Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उपनल कर्मचारी महासंघ बैठक में पदाधिकारियो ने कहा,”उपनलकर्मी सरकारी विभागों की रीढ़, उनके साथ न्याय हो”

हल्द्वानी में उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई जिसमें कर्मचारियों ने सरकारी विभागों में अपने अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। यह बैठक…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हल्द्वानी में उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई जिसमें कर्मचारियों ने सरकारी विभागों में अपने अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। यह बैठक हल्द्वानी में आयोजित की गई थी।

इसमें संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि उपनल कर्मचारी सरकारी विभागों की रीढ है। उनके साथ न्याय होना ही चाहिए। इस दौरान सरकार की ओर से नियमितीकरण को लेकर की जा रही कार्यवाही को भी सराहा गया।

बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल भी आए थे। रामपुर रोड स्थित बैंक्विट हॉल में हुई इस बैठक में नैनीताल जिले के अलावा अल्मोड़ा, चम्पावत, यूएस नगर, देहरादून और हरिद्वार से भी कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।


प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने यहां उपनल कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी बात से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार उपनल वालों के साथ न्याय करेगी। अगर किसी भी दशा में सरकार उन्हें भटकाती है तो वह आंदोलन करेंगे।

इसके अलावा यहां पूर्व में निकालने के बाद बहाल किए गए कर्मचारियों को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा का कहना है कि सरकार किसी भी कर्मचारी को ऐसे नहीं निकाल सकता है। कर्मचारी से उसका पूरा परिवार जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी को संगठित रहने की आवश्यकता है।

वर्तमान में प्रदेश सरकार ने उपनल कर्मचारी के पक्ष में किया जा रहे प्रयासों को लेकर भी प्रशंसा की है। यह कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जिला महामंत्री देहरादून से रमेश डोबाल, हरिद्वार से अजय देव आदि मौजूद रहे।