गर्मियों में स्वाद का चक्कर कहीं न बिगाड़ दे सेहत, मैंगो शेक पीने से पहले ज़रूर जान लें ये जरूरी बातें

गर्मी आते ही बाजारों में आम की बहार देखने को मिलती है और इसी के साथ लोग आम से बनी चीज़ों जैसे मैंगो शेक को…

IMG 20250617 152852

गर्मी आते ही बाजारों में आम की बहार देखने को मिलती है और इसी के साथ लोग आम से बनी चीज़ों जैसे मैंगो शेक को खूब पसंद करने लगते हैं। ठंडक देने वाला यह मीठा ड्रिंक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट होता है। लेकिन स्वाद के इस मजेदार सफर के पीछे एक बड़ा खतरा भी छिपा होता है, जिससे बहुत कम लोग वाकिफ होते हैं। दरअसल, आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों ही आम और दूध को एक साथ मिलाकर पीने को सेहत के लिए हानिकारक मानते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार आम और दूध एक-दूसरे से विपरीत प्रकृति वाले आहार हैं। आम गर्म तासीर का होता है जबकि दूध ठंडा होता है। इनका एक साथ सेवन शरीर में विषैले तत्वों को जन्म दे सकता है, जिससे पेट की गड़बड़ी, एलर्जी, स्किन डिजीज और आंतों में सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं मैंगो शेक अधिक पीने से गैस, पेट में भारीपन और ऐंठन हो सकती है। जो लोग फिजिकली एक्टिव नहीं हैं, उनके लिए यह ड्रिंक वजन तेजी से बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को तो इससे पूरी तरह परहेज करना चाहिए क्योंकि यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। अगर आप आम खाना चाहते हैं, तो उसे दूध से अलग खाएं और दोनों के बीच कम से कम 1-2 घंटे का अंतर रखें। आम के साथ नींबू, पुदीना और काला नमक मिलाकर सलाद के रूप में इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। याद रखें, स्वाद के लिए सेहत से समझौता न करें और शरीर की प्रकृति को ध्यान में रखकर ही खानपान का चयन करें।