खाता खतौनी में महिलाओं को सहखातेदार बनाने की महिलाओं ने की मांग

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

हिमानी बोहरा

holy-ange-school

नैनीताल/भीमताल। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल बिष्ट के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा से सैकड़ों महिलाएं अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंची।

ezgif-1-436a9efdef

मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा वर्तमान नैनीताल जिला सहकारी बैंक के निदेशक गोपाल बिष्ट व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा के सैकड़ों महिलाएं खाता खतौनी में महिलाओं को सह खातेदार बनाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय नैनीताल पहुंची।

गोपाल बिष्ट ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि संपत्ति पर पुरुष का अधिकार होने के कारण आर्थिक विकास की गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। जिसके चलते महिलाएं स्वरोजगार आदि वित्तीय संस्थाओं से ऋण आदि लेने में असमर्थ होती हैं। इसलिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहखातेदार का अधिकार दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा के धारियों कल कांडा भीमताल वो रामगढ़ ब्लॉक में महिलाएं पुरुषों के साथ यह खातेदार ना होने का कारण ऋण लेने में असमर्थ हैं। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं बन पाती हैं वही आगे उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा में शराब भी एक बड़ा मुद्दा है और कई घरों में शराब के प्रलोभन से उपजाऊ खेती वाली जमीन औने पौने दामों में बेच दी जाती है।

जिससे महिलाओं को परिवार का भरण पोषण करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर खाता खतौनी में महिलाएं सहखातेदार होंगी तो पुरुष बिना महिलाओं के इजाजत के अपनी जमीनों को नहीं बेच सकते हैं। वही आपदा आदि मदों से मिलने वाली राहत राशि का भी महिलाओं को लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा है।अगर जल्द से जल्द सरकार द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वह लोग हजारों की संख्या में महिलाओं के साथ देहरादून पूछ करेंगे।

Joinsub_watsapp