shishu-mandir

अल्मोड़ा ब्रेकिंग – पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने लगाया ​कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर गुटबाजी का आरोप

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

2022 के विधानसभा चुनाव को कम ही समय रह गया है लेकिन कांग्रेस में रार थमने का नाम नही ले रही है। अब पूर्व दर्जा मंत्री ​बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए ​प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र लिखा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पार्टी को दो गुटो में बांटने रहे है। कहा है कि इससे पहले भी 26 अगस्त को उन्होने पत्र लिखकर कांग्रेस को दो गुटो में बांटे जाने की सूचना दी थी।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

पत्र में आरोप लगाते हुए कहा ​है कि जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोडा द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की सूचना चन्द लोगों को दी जाती है तथा पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ,वरिष्ठजनों को कार्यक्रम की सूचना नही दी जाती है। आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष ने विगत पांच वर्षो में पार्टी को कमजोर करते हुये सैकडों वरिष्ठजनों को पार्टी से निष्कासित किया लेकिन नये कार्यकर्ताओं को जोड़ा नही गया।

आरोप लगाते हुए आगे कहा गया है कि अल्मोडा विधानसभा में केवल चंद लोगों को साथ लेकर कार्यक्रम किये जाते हैं लेकिन जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हे व उनके साथियों को किसी भी कार्यक्रम की सूचना अथवा प्रतिभाग करने सम्बन्धी जानकारी नहीं दी जाती । पत्र में प्रदेश अध्यक्ष से अनुरोध किया गया है कि अल्मोडा विधानसभा में हो रही गुटबाजी को समाप्त किया जाये और अगर ऐसा नही किया गया तो वह वरिष्ठजन और नजर अंदाज किये गये कांग्रेसजन,पदाधिकारियों को साथ लेकर अलग से कार्यक्रम आयोजित करने पर विवश होना होगा जिसकी जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की होगी।