Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में खतरे के सबब बिजली की तार की चपेट में आने से किशोरी झुलसी,विभाग के प्रति लोगों की नाराजगी

In Almora, teenager scorched due to electric wire due to danger, resentment of people towards the department

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

काफलीखान(अल्मोड़ा) सहयोगी। भनोली क्षेत्र के सन गांव में लटके बिजली के तार दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। यहां खतरा बन रहे बिजली के तारों के संपर्क में आने से एक किशोरी झुलस गई।

जानकारी के अनुसार गुड्डी नाम की किशोरी घर के पास सूखने के लिए कपड़े डाल रही थी तभी करेंट की चपेट में आ गई। आस पास के लोगों ने सूखी लकड़ी की सहायता से उसे करंट से हटाया और धौलादेवी अस्पताल ले गये। जहां किशोरी को उपचार के बाद तो छुट्टी दे दी गई है। लेकिन अब गावं के लोग दहशत में आ गए है। पूर्व प्रधान नवीन सनवाल ने कहा कि पिछले छह माह से विभाग से इन तारों को सही करने की मांग कर रहे है। लेकिन कोई कार्रवाई विभाग नहीं कर रहा है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….