shishu-mandir

घर के पास काम कर रहा था किशोर,तभी गुलदार ने कर दिया हमला

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक क्षेत्र में असोटा गांव में एक किशोर पर गुलदार ने हमला कर दिया। घटना के वक्त किशोर घर के पास काम कर रहा था। परिजन घायल किशोर को चिकित्सालय लाए जहां जरूरी उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

saraswati-bal-vidya-niketan

जानकारी के अनुसार सुनील कुमार नाम का किशोर अपने घर के समीप काम कर रहा था तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार ने किशोर को खेत में फैंक दिया। संयोग से उसके साथ मौजूद उसके पिता और अन्य लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन गुलदार सुनील को छोड़कर भाग गया। अचानक हुए इस हमले से किशोर और उसके परिजन घबरा गये। परिजन बच्चे को लेकर लमगड़ा पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। इसके परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी जांच की गई। दिन दहाड़े गांव में हुए गुलदार के इस हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….