अल्मोड़ा में अराजक तत्वों ने फूंक डाली खड़ी बाईक

Newsdesk Uttranews
1 Min Read


अल्मोड़ा। पोखर खाली होमगार्ड कार्यालय के पास कल रात अराजक तत्वों द्वारा रास्ते पर खडी एक बाइक को किया आग के हवाले कर दिया। इस दुस्सासहिक करतूत के चलते बाइक पूरी तरह राख हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। बाइक शिक्षा विभाग में कार्यरत किसी कर्मचारी की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को बाईक को होमगार्ड कार्यालय के पास मार्ग में रोका गया था। सुबह लोगों ने देखा तो बाईक पूरी तरह खाक हो चुकी थी। इस घटना के बाद लोग अराजक तत्वों की कारस्तानी को लेकर आक्रोशित हैं। मालूम हो कि पूर्व में भी अराजक तत्व इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कुछ लोग पुलिस के निगाह पर हैं।

new-modern
TAGGED: